Rajasthan Board Result 2024 : राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 में दसवीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले, उनके लिए एक सूचना प्रदान की जा रही है| इस बोर्ड में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है| स्टूडेंट के इस इंतजार को जल्द ही खत्म होने वाला है| मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार बोर्ड द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने की उम्मीद बताई जा रही है| रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in या आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर rajresults.nic.in जाकर चेक कर सकेंगे|
Rajasthan Board Result 2024 एग्जाम कब हुआ था
राजस्थान 10वीं की परीक्षा को 7 मार्च से लेकर 30 मार्च तक के बीच और कक्षा 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से लेकर 4 अप्रैल 2024 तक ली गई थी| उसके बाद रिजल्ट निकालने के लिए परीक्षा खत्म होने के बाद कम से कम 1 से 2 महीने का समय लगता है| एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट उनके आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर जाकर चेक कर सकेंगे|

Rajasthan Board Result 2024 रिजल्ट कब आएगा
Rajasthan Board Result 2024 का रिजल्ट अभी फिलहाल राजस्थान बोर्ड सरकार की तरफ से अभी भी इसके प्रति कोई सूचना नहीं दी गई है| उनका कहना है कि, अभी भी इस एग्जाम को लेकर कुछ कार्य शेष बचे हुए हैं जिन्हें पूरा होने पर रिजल्ट को हमारे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा|
Rajasthan Board Result 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी जा रही स्टेप्स को ध्यान से पढ़ कर फॉलो करें तभी वह अपना रिजल्ट देख पाएंगे
STEPS | विवरण |
---|---|
1. वेबसाइट पर जाएं | आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। |
2. परिणाम लिंक खोजें | “10वीं या12वीं आरबीएसई परिणाम 2024” संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें। |
3. रोल नंबर दर्ज करें | उपलब्ध स्थान में अपना रोल नंबर दर्ज करें। |
4. सबमिट करें | “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। |
5. परिणाम देखें | आरबीएसई परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। |
6. प्रिंट आउट लें | भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट आउट लें। |
महत्वपूर्ण नोट | विद्यार्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखने की सलाह दी जाती है। |