Kalki 2898 AD : साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड के हीरोइन दीपिका पादुकोण की फिल्म KALKI 2898 AD के निर्माता ने एक नया पोस्टर जारी किया है| इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो रहे हैं| और इस फिल्म के डायरेक्टर ने यह बताया है कि वह 21 अप्रैल 2024 को इस फिल्म से रिलेटेड काफी कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं|
Kalki 2898 AD का नया पोस्टर जारी हुआ
इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें आपको देखने को मिलेगा कि, एक शख्स धूल से सन सफेद कपड़ा में लिपटा हुआ नजर आ रहा है| उन्होंने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा है| सिर्फ उनके माथा और आंखें ही दिखाई दे रही है| पोस्टर को रिलीज करते हुए निर्माता ने लिखा है कि, ” समय आ गया है यह जानने की वह कौन है” | पोस्ट को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की, पोस्ट में दिखाई देने वाले इंसान अमिताभ बच्चन है| निर्माता ने बताया है कि 21 अप्रैल को शाम 7:15 पर इस मूवी से रिलेटेड बड़ा ऐलान करने वाले हैं|
Kalki 2898 AD Movie Budget
बात करें इस फिल्म की बजट की डायरेक्टर्स ने बताया है कि यह फिल्म 600 करोड़ की बजट से बनाया जाएगा| जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा बजट साबित होता है| भारतीय फिल्म इतिहास के महंगा फिल्मों में से यह एक होने वाला है| इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं| उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है|

Kalki 2898 AD Movie Release Date
आखिर वह समय आ ही गया जब इसके डायरेक्टर ने इस फिल्म के रिलीज डेट का समय निकाल दिया| Kalki 2898 AD यह बताया जा रहा है कि यह मूल रूप से 9 May को रिलीज होने वाली थी| लेकिन 2024 में लोकसभा चुनाव के कारण इसकी रिलीज में देरी हो रही है| जिसे एक नई तारीख पर सिनेमाघर में दस्तक देगी| 21 अप्रैल 2024 को निर्माताओं की तरफ से इस फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा मिलने की संभावना है|

Kalki 2898 AD Movie Scene
इस फिल्म की सीन लेकर खबरें आ रही है कि, यह फिल्म आपको पुरानी कथाओं से प्रेरित देखने को मिलने वाली है| यह SCI-FI कॉमेडी फिल्म होने वाली है| नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म मैं आपको दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हसन जैसे सितारे काम करते हुए दिखाई पड़ेंगे| मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण के डिजिटल राइट्स को 175 करोड रुपए में बेचे गए हैं| इसके लिए कोई कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने जोर लगाया, लेकिन अंत में यह बाजी नेटफ्लिक्स ने ही मारी|